Connect with us

गाजीपुर

जीबी इंटरनेशनल स्कूल में पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता, बच्चों ने पूछे सवाल

Published

on

Loading...
Loading...

सैदपुर, गाजीपुर। सैदपुर के डहराकला स्थित जीबी इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को गांधी जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में पॉक्सो एक्ट-2012 जागरूकता एवं संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एवं वक्ता सैदपुर न्यायालय के अपर न्यायाधीश अंकित बरनवाल रहे।

माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, महात्मा गांधी और विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय अजय बनवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के प्रबंधक सौम्य प्रकाश बनवाल ने अपर न्यायाधीश का स्वागत किया।

बच्चों को पॉक्सो कानून की जानकारी

अपर न्यायाधीश अंकित बरनवाल ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि यह कानून 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण प्रदान करता है। उन्होंने बच्चों को किसी भी प्रकार के यौन उत्पीड़न या हिंसा की स्थिति में बिना डर और संकोच के किसी विश्वसनीय व्यक्ति को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

अपराध की सूचना देने के लिए किया जागरूक

उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए कानून में विशेष प्रावधान किए गए हैं और पीड़ित की पहचान की गोपनीयता का भी ध्यान रखा जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अपराधी परिचित या अपरिचित कोई भी हो सकता है, इसलिए किसी भी अनुचित व्यवहार को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

विद्यार्थियों ने पूछे सवाल

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी कानून और ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे। कक्षा 12 की अनुष्का सिंह ने पीड़ित की पहचान और सोशल मीडिया पर अनधिकृत गतिविधियों से जुड़े सवाल किए। कक्षा पांच की स्प्रीहा बरनवाल ने ऑनलाइन हैरेसमेंट और संदेशों के जरिए होने वाले उत्पीड़न से बचाव के बारे में जानकारी मांगी। इसके अलावा ओजस्वी सिंह, अंशिका, सौम्या, खुशी, निहारिका, रागिनी, अर्पित और ऋषि समेत अन्य विद्यार्थियों ने भी सवाल रखे।

अतिथि का किया सम्मान

विद्यालय की निदेशिका प्रियंका बरनवाल ने मुख्य अतिथि को गुलदस्ता और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य शशिन्द्र शर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर आभार जताया।

शिक्षक और विद्यार्थी रहे मौजूद

कार्यक्रम में आकाश पाण्डेय, मनीष पांडे, बीएस यादव, धनेश्वर यादव, वीपी सिंह, फौजिया परवीन, सर्वानंद मिश्रा, रश्मि श्रीवास्तव, हनुमान जायसवाल, भाग्यचन्द्र विश्वकर्मा, कोऑर्डिनेटर अनिमेष गुप्ता और उपप्रधानाचार्य किशन पाण्डेय सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। संचालन आशुतोष पांडेय, अनुष्का सिंह और श्रेयांशी दुबे ने किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page