Connect with us

जौनपुर

तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम

Published

on

Loading...
Loading...

नौ विद्यालयों की टीमों ने लिया हिस्सा, बालिका और बालक वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल

खुटहन, जौनपुर, 30 सितंबर। ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन के परिसर में बुधवार को तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें क्षेत्र के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों की नौ टीमों ने प्रतिभाग कर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बालिका वर्ग में इन टीमों ने मारी बाजी

अंडर-19 बालिका वर्ग में मेजबान ग्राम विकास इंटर कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि ब्रजेश इंटर कॉलेज गुलालपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-17 बालिका वर्ग में इंटर कॉलेज गुलालपुर की टीम विजेता और सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली की टीम उपविजेता रही।

बालक वर्ग में मेजबान टीम अव्वल

बालक वर्ग में ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुलालपुर इंटर कॉलेज की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।

शिक्षकों ने बढ़ाया उत्साह

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य अरविंद कुमार, बाबूलाल सोनकर, खेल शिक्षक योगेश्वर, श्याम नारायण सहित शिक्षक मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका संजय कुमार यादव और योगेश्वर ने निभाई, जबकि संचालन अमृतलाल यादव ने किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page