आजमगढ़
नुक्कड़ नाटक के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
सरायमीर में तीन स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम, सेवा और सुशासन का संदेश पहुंचाने का संकल्प
सरायमीर, आजमगढ़। भाजपा सरायमीर मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को नगर सरायमीर समेत क्षेत्र के तीन स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नंदाव मोड़, बस स्टॉप स्थित श्री जनता बल समिति मंदिर तथा पेंड्रा गांव में आयोजित कार्यक्रमों में प्रशिक्षित कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सेवा संकल्प अभियान के तहत इस तरह के नुक्कड़ नाटक जनजागरूकता का माध्यम बनाए जा रहे हैं।
सरल तरीके से समझाई योजनाओं की जानकारी
कलाकारों ने अभिनय, संवाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता और उनसे मिलने वाले लाभ को सरल एवं रोचक तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को योजनाओं का लाभ लेने तथा पात्र होने की स्थिति में संबंधित विभाग से जानकारी प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया।
सेवा और सुशासन का संदेश
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने तथा सेवा, सुशासन और जनहित से जुड़े संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखा।
पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला मंत्री शैलेश प्रजापति, मंडल अध्यक्ष रामभुवन मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुपम पांडेय, मंडल महामंत्री हरिश्चंद्र यादव, मंडल सहसंयोजक उमेश यादव, महामंत्री दुर्गेश राय, जिला सह आईटी संयोजक संदीप अस्थाना, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सैयद एहतेशाम जैदी, सभासद बंटी गुप्ता, मंडल मंत्री सबीहा खान, राजेश सोनकर, बूथ अध्यक्ष जवाहर मौर्य, पेंड्रा के प्रधान राम अजोर गौतम सहित जयप्रकाश राव, बनारसी मौर्य, सोनू मौर्य, सुरेश यादव, बेलाल और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
