Connect with us

जौनपुर

ट्रांसफार्मर जलने से 300 घरों में छाया अंधेरा

Published

on

Loading...
Loading...

तीन दिन से मौसम खराब, बिजली संकट से मोहल्लेवासी परेशान; जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने का दावा

मड़ियाहूं (जौनपुर)। पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में जारी तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच शनिवार दोपहर नगर के गौशाला परिसर में लगा 400 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर अचानक जल गया। ट्रांसफार्मर खराब होने से इससे जुड़े करीब 300 घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लगातार बिजली बाधित रहने से मोहल्लेवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार दोपहर अचानक बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद उन्होंने विद्युत विभाग के कर्मचारियों से जानकारी ली। जांच के बाद पता चला कि गौशाला परिसर में स्थापित 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया है। इसके बाद पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

बिजली गुल होने से घरों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। बारिश और उमस के बीच बिजली नहीं रहने से बच्चों और बुजुर्गों समेत अन्य लोगों को भी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद जल्द आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद थी, लेकिन बिजली संकट जारी रहने से परेशानी बढ़ती जा रही है।

इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई विनोद प्रजापति ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत मिली है। विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर बदलने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।

Advertisement

मोहल्लेवासियों ने विद्युत विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page