Connect with us

गाजीपुर

संचारी रोगों के नियंत्रण को लेकर ब्लॉक सभागार में हुई बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

1 अक्टूबर से चलेगा विशेष अभियान, 12 अक्टूबर से दस्तक अभियान; साफ-सफाई और फॉगिंग पर जोर

भांवरकोल (गाजीपुर)। संचारी रोगों के नियंत्रण और बचाव को लेकर शनिवार को ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी भांवरकोल प्रेमचंद की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रशासक, सचिव और सफाई कर्मियों ने भाग लिया। बैठक में आगामी विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

खंड विकास अधिकारी प्रेमचंद ने बताया कि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। वहीं, 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान संचालित होगा। अभियान के दौरान मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया और दिमागी बुखार (एईएस) जैसी बीमारियों से बचाव के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

बीमारियों की रोकथाम के लिए गांवों में एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जाएगी। इसके साथ ही संक्रमण फैलने से रोकने के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

आशा नोडल अधिकारी शिवकुमारी ने बताया कि 1 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के दौरान प्रशासक और सफाई कर्मी अपने-अपने ग्रामों में नाली-नालों की विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित करेंगे। जलभराव वाले स्थानों पर भी विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया गया।

Advertisement

बैठक में एडीओ पंचायत अजय कुमार मिश्र, सचिव पंकज त्रिपाठी, नीतू सिंह, बृजेश कुमार, शशिकांत, शोभनाथ शुक्ला सहित कई प्रशासक और सफाई कर्मी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page