Connect with us

भदोही

दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर मारपीट का लगाया आरोप

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पति, सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गोपीगंज-भदोही। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के कसीदहा, नथईपुर निवासी विवाहिता मरजीना ने ससुराल पक्ष पर दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग को लेकर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद गोपीगंज पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विवाहिता के अनुसार उसकी शादी जौनपुर के मड़ियाहू क्षेत्र के कालूपुर निवासी कमालुद्दीन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे कथित रूप से प्रताड़ित करते रहे।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 20 सितंबर को पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोग उसे गोसाई बाजार के पास ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई और धमकी भी दी गई। घटना के बाद विवाहिता मायके पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

Advertisement

परिवार के लोग विवाहिता को लेकर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोपीगंज पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति, सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर में लगाए गए आरोपों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page