भदोही
उच्च प्राथमिक विद्यालय कोइलरा में धूमधाम से मनाया गया मीना का जन्मदिवस
Loading...
Loading...
बालिका सशक्तिकरण का दिया संदेश
भदोही/औराई। विकासखंड औराई के उच्च प्राथमिक विद्यालय कोइलरा में गुरुवार को बालिका सशक्तिकरण की प्रतीक कार्टून पात्र मीना का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पावर एंजल हसीना, रुचि, अरिता, रूपाली, रंजना, साक्षी और सोनाक्षी ने केक काटकर मीना का जन्मोत्सव मनाया।
Loading...
पोस्टर बनाकर बालिका शिक्षा के प्रति किया जागरूक
इस दौरान छात्राओं ने मीना से संबंधित आकर्षक पोस्टर बनाए। पोस्टरों के माध्यम से बालिका शिक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
साधना देवी ने तैयार की कार्यक्रम की रूपरेखा
कार्यक्रम की रूपरेखा सुगमकर्ता साधना देवी ने तैयार की। आयोजन को सफल बनाने में देवेश कुमार बरनवाल और इंद्रेश कुमार का सराहनीय सहयोग रहा।
Continue Reading
