Connect with us

गोरखपुर

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं

Published

on

Loading...
Loading...

बारिश के बावजूद गोरखनाथ मंदिर में हुआ जनता दर्शन

गोरखपुर। दो दिवसीय गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया। बारिश के कारण कार्यक्रम महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया।

अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक पीड़ित की समस्या को संवेदनशीलता से सुना जाए और उसका समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के भी निर्देश दिए।

जमीन कब्जे की शिकायत पर सख्त निर्देश

जनता दर्शन में कुछ लोगों ने जमीन पर जबरन कब्जे की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध कब्जे की शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेकर जमीन को कब्जामुक्त कराया जाए। जबरन कब्जा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया।

कुर्सियों तक पहुंचकर सुनीं फरियाद

बारिश के चलते सभागार में कुर्सियों पर बैठे लोगों तक मुख्यमंत्री स्वयं पहुंचे और उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page