Connect with us

गाजीपुर

दिलदारनगर पुलिस ने वारंटी भोला नट को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

फुल्ली गांव स्थित घर से हुई गिरफ्तारी

गाजीपुर/दिलदारनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिलदारनगर पुलिस ने गुरुवार को एक वारंटी को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक राजितराम यादव ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ मुखबिर की सूचना पर फुल्ली गांव स्थित उसके घर से भोला नट पुत्र कबीर नट को पकड़ा।

Loading...

आबकारी अधिनियम के मामले में जारी था वारंट

पुलिस के अनुसार, भोला नट के खिलाफ अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या-03, गाजीपुर की अदालत से फौजदारी मुकदमा संख्या 1017 में आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत वारंट जारी था।

अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू

पुलिस ने वारंट के अनुपालन में आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page