Connect with us

गाजीपुर

जमानियां रेलवे स्टेशन पर बंदरों का आतंक, बुजुर्ग महिला पर किया हमला

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बंदरों के आतंक से रेल यात्री परेशान हैं। बंदर यात्रियों के हाथों से खाने-पीने की चीजें छीनकर भाग जाते हैं। सामान नहीं देने या विरोध करने पर यात्रियों को दौड़ाने और हमला करने का खतरा बना रहता है।

बुजुर्ग महिला पर अचानक किया हमला

मंगलवार को बंदरों के हमले की एक घटना में करीब 65 वर्षीय महिला बाल-बाल बच गईं। जानकारी के अनुसार, चुनार से जमानियां स्टेशन बाजार में मिट्टी की मूर्तियां बेचने आईं लक्ष्मीना पर अचानक बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों को देखकर महिला घबरा गईं और भागने लगीं।

आरपीएफ जवान ने बचाया

मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान निर्मल यादव ने हस्तक्षेप कर महिला को बंदरों से बचाया। हालांकि, भागने के दौरान महिला गिर गईं, जिससे उन्हें हल्की चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद यात्रियों में भी दहशत का माहौल बन गया।

रोजाना यात्रियों को होती है परेशानी

यात्री मनोज, संदीप और मनोहर ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर बंदरों की बढ़ती संख्या के कारण प्रतिदिन यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों में बंदरों को लेकर डर बना रहता है। यात्रियों के अनुसार बंदर सामान छीनने के साथ अचानक हमला भी कर देते हैं।

Advertisement

बंदरों को पकड़ने की मांग

यात्रियों और स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से बंदरों को जल्द पकड़वाकर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई गंभीर हादसा हो सकता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page