Connect with us

चन्दौली

बियासड़ में सामाजिक समरसता एवं सद्भाव गोष्ठी संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

ग्रामीणों ने आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत करने पर किया मंथन

चकिया। विधानसभा चकिया के बियासड़ गांव में समाजसेविका एवं भाजपा नेत्री अर्चना के जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता एवं सद्भाव गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में ग्रामीणों के साथ समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव बनाए रखने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान ग्रामीणों ने गांव और क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न सामाजिक समस्याओं को प्रमुखता से रखा। समस्याओं के समाधान और उनके निदान को लेकर उपस्थित लोगों ने आपस में चर्चा की तथा सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया। ग्रामीणों ने कहा कि सामाजिक सहयोग और आपसी समन्वय के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।

भाजपा नेत्री अर्चना ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना चाहिए। आपसी सहयोग और सद्भाव से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने जरूरतमंद लोगों की समस्याओं में सहयोग करने और जनहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की बात कही।

गोष्ठी के दौरान ग्रामीणों ने अपने विचार साझा किए और सामाजिक एकता तथा सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page