गाजीपुर
किशुनपुर में 27 सितंबर को लगेगा निशुल्क नेत्र जांच शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच
भांवरकोल गाजीपुर। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निशुल्क नेत्र जांच और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 सितंबर 2026 को किशुनपुर गांव में विशाल निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन डॉ. संतोष चौधरी एवं अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल, सहरसपाली बलिया के सहयोग से किया जा रहा है।
शिविर किशुनपुर, पोस्ट सुखडेहरा, थाना भांवरकोल स्थित जिला पंचायत प्रत्याशी जितेश कुमार के आवास/परिसर में आयोजित होगा। इसमें अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की निशुल्क आंखों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान मोतियाबिंद अथवा अन्य नेत्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित पाए जाने वाले मरीजों के उपचार और ऑपरेशन के लिए आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।
आयोजकों के अनुसार शिविर में जांच कराने आने वाले मरीजों को अपना मोबाइल नंबर और पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड या वोटर कार्ड, साथ लाना अनिवार्य होगा। आयोजकों ने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निशुल्क नेत्र जांच शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
