Connect with us

गाजीपुर

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

यूसुफपुर, गाजीपुर। यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां युवक की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान शाहपुर उसरी गांव निवासी मनीष चौरसिया (28) के रूप में हुई है। बताया गया कि मनीष सुबह की पैसेंजर ट्रेन से यूसुफपुर से बलिया जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन पकड़ने के दौरान अचानक पैर फिसलने से वह ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Loading...

मनीष के पिता शिवशंकर चौरसिया बाहर रहकर कमाते हैं, जबकि मां कलावती देवी हैं। मनीष तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके छोटे भाई अजीत (26) और सतीश (25) हैं। परिजनों के अनुसार मनीष फाकराबाद स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाते थे।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में भी शोक की लहर है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page