Connect with us

गाजीपुर

मुर्गीखाने में संदिग्ध हालत में मिला किशोर, पूछताछ में कई चोरियों का खुलासा

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज के बरहपुर गांव में ग्रामीणों ने पकड़ा, मोबाइल, रुपये और अन्य सामान चोरी करने की बात कही

नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव के बाहर शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक मुर्गीखाने में संदिग्ध रूप से घूम रहे किशोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पूछताछ के बाद उसे नंदगंज पुलिस के हवाले कर दिया।

कई चोरियों की बात सामने आई

ग्रामीणों के अनुसार पूछताछ में किशोर ने कुछ माह पहले मुर्गीखाना संचालक दीपक सिंह उर्फ दीनदयाल के यहां से मोबाइल चार्जर और रुपये चोरी करने की बात बताई। इसके अलावा पड़ोसी जैकेश कुशवाहा का मोबाइल और दवा छिड़कने की मशीन तथा सरकारी लकड़ी गोदाम से लकड़ी चोरी करने की बात भी कही।

रात में चोरी करने का दावा

बताया गया कि किशोर क्षेत्र में पिछले कुछ समय से छोटी-मोटी चोरियां करता था। वह दिन में रेकी करता और रात में मौका मिलने पर सामान लेकर फरार हो जाता था। पूछताछ में उसने छोटी-मोटी चोरी करने की बात कही।

पुलिस ने शुरू की छानबीन

पूछताछ में किशोर ने अपना नाम सुभम (15) बताया। वह करंडा थाना क्षेत्र के बेलासी गांव का निवासी बताया गया है। उसके माता-पिता मुंबई में रहकर खटाल में काम करते हैं। ग्रामीणों द्वारा किशोर को पुलिस के हवाले किए जाने के बाद नंदगंज पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page