Connect with us

भदोही

सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों को कराया भोजन, वाटर कूलर की सौगात

Published

on

Loading...
Loading...

सांसद-विधायक ने वृद्धजनों को अपने हाथों से परोसा खाना, अंगवस्त्र भी किए भेंट

गोपीगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार की रात गोपीगंज नगर स्थित वृद्धाश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद डॉ. विनोद बिंद के नेतृत्व में वृद्धजनों को भोजन कराया गया और उन्हें अंगवस्त्र भेंट किए गए।

इस दौरान सांसद डॉ. विनोद बिंद, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे और भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने सांसद निधि से स्थापित वाटर कूलर का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर लोकार्पण किया। वाटर कूलर लगने से वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो गई।

सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष ने वृद्धजनों को अपने हाथों से भोजन परोसा और उनका आशीर्वाद लिया। वृद्धजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की।

सांसद डॉ. विनोद बिंद ने कहा कि वृद्धाश्रम में शीतल पेयजल की समस्या से उन्हें अवगत कराया गया था। इसके बाद सांसद निधि से वाटर कूलर स्थापित कराया गया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत वृद्धजनों की सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए संतोष की बात है।

Advertisement

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता समेत कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page