Connect with us

गाजीपुर

बूढ़ाडीह में बिजली का तार टूटकर गिरा, करंट से कुत्ते की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया। क्षेत्र के बूढ़ाडीह गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे विद्युत आपूर्ति का तार अचानक टूटकर गली में गिर गया। इस दौरान करंट की चपेट में आने से एक कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि गली से गुजर रहे ग्रामीण बाल-बाल बच गए।

जमीन पर पानी होने से फैला करंट

ग्रामीणों के अनुसार तार गिरने के बाद गली में पानी होने के कारण करंट फैल गया। इससे लोगों में दहशत मच गई और ग्रामीण घरों में चले गए। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग ने आपूर्ति बंद कराई।

जर्जर तारों से ग्रामीण परेशान

अनिल पासवान, रविन्द्र पासी, योगेंद्र, संतोष गुप्ता, वीर बहादुर, छांगुर, रमेश, बसंत, जितेंद्र और मनीष समेत ग्रामीणों ने बताया कि गांव में विद्युत आपूर्ति के तार काफी जर्जर हो चुके हैं। आए दिन तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित होती रहती है।

जनहानि का बना था खतरा

ग्रामीणों ने कहा कि यदि तार की चपेट में कोई व्यक्ति आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने जर्जर तारों को तत्काल बदलने की मांग की है।

केबल लगाने का आश्वासन

अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड चतुर्थ प्रहलाद कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जर्जर तारों के स्थान पर केबल लगवाने की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page