Connect with us

गोरखपुर

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

जैतपुर गीडा, गोरखपुर। पाली ब्लॉक क्षेत्र के मैनपार गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बिजली की चपेट में आया युवक

बताया गया कि पाली निवासी संतोष सिंह पुत्र अर्जुन सिंह मैनपार गांव में थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

गांव में पसरा मातम

हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। युवक की मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

प्रशासन को दी गई सूचना

घटना की सूचना संबंधित प्रशासन को दे दी गई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में मौसम खराब होने के दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

सत्येंद्र कुमार सिंह, संवाददाता, जैतपुर गीडा

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page