गाजीपुर
जिला तीरंदाजी में जमानिया के खिलाड़ियों का जलवा, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
बाराबंकी में 26 से 29 सितंबर तक होने वाली प्रादेशिक प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे चयनित तीरंदाज
जमानिया। द्रोणा आर्चरी एकेडमी के मैदान में आयोजित जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 26 से 29 सितंबर तक बाराबंकी में आयोजित होने वाली प्रादेशिक तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ी अब जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मुख्य अतिथि युवा सपा नेता रितेश सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जिले के तीरंदाज मेहनत और प्रतिभा के बल पर प्रादेशिक स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे।
सीनियर इंडियन राउंड पुरुष वर्ग में उमेश पाल, कुणाल सिंह, अनमोल यादव और रोहित कुमार का चयन हुआ। महिला वर्ग में अंजलि कुमारी, नंदनी यादव, शगुन कुमारी और अनन्या सिंह राजपूत ने स्थान बनाया। सीनियर रिकर्व वर्ग में संजय कुमार, आशीष तिवारी, विश्वजीत यादव, अरुण पाल, भावना सिंह और धृति कृष्णा चयनित हुए। कंपाउंड पुरुष वर्ग में विकास यादव, विशाल यादव, विकास कुशवाहा और राघवेंद्र यादव ने जगह बनाई।

जूनियर वर्ग में भी उमेश पाल, कुणाल सिंह, रोहित कुमार, कृष पांडे, नंदनी यादव, अनन्या सिंह राजपूत, शगुन कुमारी और अद्रिति पांडे समेत कई खिलाड़ियों का चयन हुआ।
कार्यक्रम में जिला तीरंदाजी संघ के सचिव नंदू दुबे, कोच संदीप सिंह, रोहित सिंह और सीनियर खिलाड़ी प्रमोद सिंह मौजूद रहे।
