गाजीपुर
पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन
सैदपुर (गाजीपुर)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा का रविवार सुबह करीब 5 बजे नोएडा स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गाजीपुर जनपद के सैदपुर क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव मलिकपुर सहित आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

सत्यवती मिश्रा मूल रूप से सैदपुर क्षेत्र के मलिकपुर गांव की निवासी थीं। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है। क्षेत्र के लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सत्यवती मिश्रा का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर 12:30 बजे नोएडा सेक्टर-94 स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।
