Connect with us

गाजीपुर

21 किलो खोवा का केक काट मनाया बाबा कीनाराम का जन्मदिवस

Published

on

Loading...
Loading...

भक्ति गीतों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु, मेले में भी उमड़ी भीड़

खानपुर (गाजीपुर)। नायकडीह स्थित बाबा कीनाराम की तपस्थली शुक्रवार को आस्था और भक्ति से सराबोर रही। तीन दिवसीय जन्मोत्सव के दूसरे दिन सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन-पूजन के साथ जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया। बाबा के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा।

21 किलो खोवा का काटा केक

बाबा कीनाराम के जन्मदिवस को खास बनाने के लिए मुन्ना गुप्ता की ओर से 21 किलो खोवा का विशेष केक तैयार कराया गया। श्रद्धालुओं की मौजूदगी में केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया और प्रसाद वितरित किया गया।

भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

शाम को भोजपुरी गायिका रिंकी सिंह और राधा मिश्रा ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

मेले में भी रही चहल-पहल

कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। जन्मोत्सव के साथ लगे मेले में झूले, चरखी और मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही। इस अवसर पर शत्रुंजय, मुन्ना गुप्ता, रणजीत, गुलाब, सन्नी, जितेंद्र दुबे समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि जन्मोत्सव के अंतिम दिन भी धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page