Connect with us

भदोही

अमर शहीद शीतल पाल को सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

1857 की क्रांति के महानायक के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक न्याय की लड़ाई आगे बढ़ाने का संकल्प

ज्ञानपुर, भदोही। जिला समाजवादी पार्टी की ओर से 1857 की क्रांति के महानायक अमर शहीद शीतल पाल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सपाइयों ने ज्ञानपुर नगर स्थित शीतल पाल तिराहा पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने शहीद शीतल पाल को नमन करते हुए कहा कि उनके क्रांतिकारी विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि समतामूलक समाज की स्थापना, सामाजिक न्याय और मौलिक अधिकारों के लिए समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने अमर शहीद शीतल पाल को शत-शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने 1857 की क्रांति में शहीदों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके संघर्ष और बलिदान से देशवासियों को प्रेरणा मिलती है। शहीदों के आदर्शों को अपनाकर समाज और देश को मजबूत बनाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर विधायक जाहिद बेग, रामयज्ञ पाल, रुद्रपति दुबे, लालचंद बिंद, अंजनी शुक्ल, नरेंद्र बिंद, अरुण मौर्य, कमलेश यादव, बच्चन पाल, सुरेश साहू, बाबा खलीफा, करिया पाल, सालिम राईन, अयोध्या साहू आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र पप्पू ने दी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page