Connect with us

आजमगढ़

श्रीराम-जानकी मंदिर में चोरी का खुलासा, शातिर महिला गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

चांदी का मुकुट, पीली धातु की नथुनी और नकदी बरामद; पूछताछ में कई मामलों का हुआ खुलासा

सरायमीर (आजमगढ़)। सरायमीर नगर के नई बाजार स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अंतरजनपदीय शातिर महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया चांदी का मुकुट, पीली धातु की नथुनी और 403 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला के खिलाफ विभिन्न जिलों के थानों में चोरी सहित अन्य धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

मंदिर में घुसकर चोरी करने का आरोप

पुलिस के अनुसार पांच सितंबर को दोपहर करीब 2:38 से 2:45 बजे के बीच आरोपी महिला मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर दाखिल हुई। इसके बाद वह रामदरबार और दुर्गा माता के गर्भगृह में पहुंची और वहां रखे सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी करने के बाद आरोपी महिला ने चोरी का सामान झाड़ियों में छिपा दिया था।

छह सितंबर को दर्ज हुआ मुकदमा

घटना की सूचना मिलने के बाद सरायमीर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। छह सितंबर को चोरी के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आठ सितंबर को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया, जिसके बाद मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई।

आठ मुकदमे पहले से दर्ज

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला के खिलाफ जौनपुर और अंबेडकरनगर समेत विभिन्न थानों में चोरी सहित अन्य धाराओं में आठ मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटा रही है और अन्य घटनाओं में उसकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

Advertisement

पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार समेत पुलिस और महिला पुलिसकर्मी शामिल रहीं। मंदिर में चोरी का खुलासा होने और चोरी का सामान बरामद होने से मंदिर समिति तथा स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page