Connect with us

भदोही

नकली आभूषण को असली बताकर बैंक को चूना लगाने वाले गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोपीगंज पुलिस की कार्रवाई, गैंग लीडर राजू सेठ के गिरोह के 11 सदस्य पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल

गोपीगंज। नकली आभूषण को असली बताकर बैंक से धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ गोपीगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर राजू सेठ के गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गैंग लीडर राजू सेठ पुत्र बसन्तलाल और उसके 21 सक्रिय सदस्यों द्वारा गिरोह बनाकर आर्थिक लाभ के लिए बैंकों को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। आरोपित नकली आभूषणों को असली बताकर प्रमाणित कराने के बाद बैंक के साथ कूटरचना और धोखाधड़ी करते थे। इस संबंध में थाना गोपीगंज में मुकदमा अपराध संख्या 174/26, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गोपीगंज पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपितों में धीरज कुमार पुत्र रमेश कुमार, निवासी जलालपुर, थाना कछवा, जनपद मिर्जापुर, स्थायी पता पूरे राम गुलाम कस्बा गोपीगंज, थाना गोपीगंज, उम्र करीब 26 वर्ष तथा विनोद कुमार सिंह पुत्र स्व. सभाशंकर सिंह, निवासी गड़ौरा, थाना दुर्गागंज, जनपद भदोही, उम्र करीब 49 वर्ष शामिल हैं।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक इस संगठित गिरोह के गैंग लीडर सहित अब तक 11 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के खिलाफ भी कार्रवाई में जुटी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कैलाश सिंह यादव, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव, मुख्य आरक्षी सुनील वर्मा, मुख्य आरक्षी आशुतोष कुमार, आरक्षी अतुल कुमार जायसवाल, रमेश चन्द, मनोज कुमार यादव, इम्तियाज गुल, महिला आरक्षी कंचन सिंह एवं महिला आरक्षी नीलम शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page