Connect with us

भदोही

प्रबुद्धजन सम्मेलन में सांसद डा. विनोद बिन्द ने व्यापारियों व संभ्रांत लोगों को किया सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन

गोपीगंज। नगर के मिर्जापुर रोड स्थित एक लान में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में सांसद डा. विनोद बिन्द ने व्यापारियों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सम्मेलन में क्षेत्र के बुद्धिजीवियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। इस दौरान क्षेत्र के विकास सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई।

प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण

सांसद डा. विनोद बिन्द ने कहा कि समाज के विकास में प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। व्यापारी, शिक्षक, चिकित्सक, अधिवक्ता और समाजसेवी समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और सकारात्मक वातावरण बनाने में प्रबुद्धजनों का सहयोग सराहनीय है।

समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

सांसद ने कहा कि जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध वर्ग के बीच लगातार संवाद होना चाहिए। इससे क्षेत्र की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जा सकता है। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से उठाने और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। साथ ही सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर भी चर्चा

सम्मेलन में उपस्थित लोगों ने क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव रखे। सम्मानित लोगों ने सांसद के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद और सहयोग की भावना मजबूत होती है। सांसद ने सुझावों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

Advertisement

कार्यक्रम में शैलेन्द्र दुबे, अनिल त्रिपाठी, सिद्धनाथ शुक्ला, बंशीधर उपाध्याय, मिठाई लाल दुबे, डा. राकेश त्रिपाठी, सुरेश पांडेय, प्रियंका बिंद, प्रमोद अग्रवाल, मोहित उमर, इंद्रजीत त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page