Connect with us

गाजीपुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से डॉ. विजय यादव की शिष्टाचार भेंट

Published

on

Loading...
Loading...

संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा, काशी क्षेत्र में पार्टी को और मजबूत बनाने पर जोर

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री, कृष्णा सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स गाजीपुर एवं वाराणसी के चेयरमैन, भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश मंत्री डॉ. विजय यादव ने सोमवार को लखनऊ में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों और काशी क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा संगठन को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

डॉ. विजय यादव ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और नवीन संगठनात्मक दायित्व के संबंध में उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

डॉ. विजय यादव ने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक विस्तार और मजबूती समर्पित कार्यकर्ताओं तथा वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन का परिणाम है। पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रदान किए गए दायित्व को पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निभाते हुए काशी क्षेत्र में संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को संगठन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

डॉ. विजय यादव ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन में सदैव प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान करता रहेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page