Connect with us

गाजीपुर

बहरियाबाद पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

आसपुर पुलिया के पास मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, विभिन्न धाराओं में दर्ज था मुकदमा

बहरियाबाद/गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरियाबाद पुलिस ने सोमवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर आसपुर पुलिया के पास से की। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, थाना बहरियाबाद में मु0अ0सं0-149/2026 धारा 281, 125(a), 125(b), 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। इसी मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त मो0 मुसाफिर पुत्र स्व. अजीज को पुलिस टीम ने 7 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया।

उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रसाद मय हमराह पुलिस टीम के साथ अपराधियों की तलाश में अभियान के तहत क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से वांछित अभियुक्त के आसपुर पुलिया के पास मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो0 मुसाफिर पुत्र स्व. अजीज, निवासी ग्राम आराजी कस्बा स्वाद, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उसके विरुद्ध थाना बहरियाबाद में उपरोक्त मुकदमा दर्ज है।

Advertisement

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रसाद मय हमराह थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर शामिल रहे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page