Connect with us

गाजीपुर

सावित्री बालिका इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

गुरु-शिष्य परंपरा को किया नमन, छात्राओं ने शिक्षकों के प्रति जताया सम्मान

नंदगंज-गाजीपुर। सावित्री बालिका इंटर कॉलेज बरहपुर-नंदगंज में शनिवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने डॉ. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया। इस दौरान गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। छात्राओं ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर शिक्षिकाओं ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम ने गुरु और शिष्य के बीच सम्मान, स्नेह एवं संस्कार के रिश्ते को और मजबूत किया। विद्यालय परिसर में पूरे दिन शिक्षक दिवस की गरिमामय एवं उत्सवी छटा देखने को मिली।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page