Connect with us

गाजीपुर

धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भजन-कीर्तन से गूंजा नंदगंज

Published

on

Loading...
Loading...

मंदिरों में सजी आकर्षक झांकियां, आधी रात श्रीकृष्ण जन्म पर गूंजे जयकारे

नंदगंज, गाजीपुर। नंदगंज बाजार एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा देर रात तक भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा।

पत्रकार के आवास पर सजी मनमोहक झांकी

नंदगंज के पत्रकार पुरम में पत्रकार विजय श्रीवास्तव के आवास पर भी श्रीकृष्ण जन्म से संबंधित आकर्षक झांकी सजाई गई। झांकी देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। लोगों ने भजन-कीर्तन कर भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया और भक्तिमय वातावरण में जन्मोत्सव मनाया।

मंदिरों और थाना परिसर में भी हुआ आयोजन

नंदगंज बाजार स्थित विभिन्न मंदिरों के साथ ही थाना परिसर में भी कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में आकर्षक सजावट के साथ धार्मिक अनुष्ठान और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।

Advertisement

आधी रात जन्म के साथ गूंजे जयकारे

रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ जयकारे लगाए। जन्मोत्सव के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे नंदगंज क्षेत्र में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा और देर रात तक श्रद्धालु कृष्ण भक्ति में सराबोर नजर आए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page