Connect with us

गाजीपुर

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने प्रो. राकेश कुमार सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

पीजी कॉलेज परिवार ने दी बधाई

राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने तीन वर्ष के लिए की नियुक्ति, प्रो. वंदना सिंह का कार्यकाल 25 अगस्त को होगा पूरा

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के नए कुलपति के रूप में प्रो. राकेश कुमार सिंह की नियुक्ति की गई है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 12(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उनकी नियुक्ति की है।

कुलाधिपति की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रो. राकेश कुमार सिंह वर्तमान में इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। वे विश्वविद्यालय के 21वें कुलपति होंगे। वर्तमान कुलपति प्रो. वंदना सिंह का कार्यकाल 25 अगस्त को पूरा हो रहा है।

Advertisement

प्रो. राकेश कुमार सिंह की नियुक्ति से विश्वविद्यालय परिवार में नई उम्मीद जगी है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की संभावना जताई जा रही है।

इस अवसर पर पीजी कॉलेज, गाजीपुर के प्राचार्य एवं प्राचार्य परिषद के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राघवेंद्र कुमार पांडेय ने नए कुलपति को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रो. राकेश कुमार सिंह जैसे अनुभवी शिक्षाविद् के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के विकास को नई गति मिलेगी तथा गाजीपुर जनपद के 380 महाविद्यालयों की शैक्षणिक उत्कृष्टता को भी नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रो. वीरेंद्र कुमार सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रो. सुजीत कुमार सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजय चतुर्वेदी समेत महाविद्यालय परिवार के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने भी नए कुलपति के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page