Connect with us

गाजीपुर

उदंती नदी में महिला का शव मिलने से मचा कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

बहरियाबाद पुल के नीचे उतराता मिला शव, 65 वर्षीय आसिया बेगम के रूप में हुई पहचान

बहरियाबाद/गाजीपुर। बहरियाबाद स्थित उदंती नदी पुल के नीचे शुक्रवार सुबह एक महिला का शव पानी में उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले लोगों की नजर नदी में तैरते शव पर पड़ी, जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

काफी प्रयास के बाद महिला के शव को नदी से बाहर निकाला गया। मृतका की पहचान आराजी कस्बा स्वाद, बहरियाबाद के कुरैशी मोहल्ला निवासी आसिया बेगम (65) पत्नी साबिर कुरैशी के रूप में हुई। बताया गया कि वह अपने पुत्र सिराजुद्दीन कुरैशी के यहां रह रही थीं।

परिजनों के अनुसार आसिया बेगम काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। आशंका जताई जा रही है कि वह बिना किसी को बताए घर से निकलकर नदी की ओर चली गईं और पानी में डूब गईं। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

Advertisement

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page