Connect with us

गाजीपुर

शिक्षा के मंदिर तक जाने वाला रास्ता खुद बीमार

Published

on

Loading...
Loading...

गड्ढों और कीचड़ में फंसे छात्र

भांवरकोल के अमरूपुर स्थित डिग्री कॉलेज मार्ग पर जलभराव और गहरे गड्ढों से रोजाना जोखिम में छात्र-शिक्षक, ग्रामीणों में आक्रोश

भांवरकोल/गाजीपुर। क्षेत्र के अमरूपुर (पांडे का पुरा) स्थित राजेश्वर महादेव डिग्री कॉलेज को मुख्य लिंक रोड से जोड़ने वाला मार्ग बदहाली का शिकार है। सड़क पर गहरे गड्ढे, कीचड़ और जलभराव के कारण कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर सड़क के कारण आए दिन छात्र और राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बारिश के बाद हालात और भी खराब हो जाते हैं, जब सड़क गड्ढों और कीचड़ के दलदल में तब्दील हो जाती है। लोगों का कहना है कि शिक्षा ग्रहण करने के लिए बच्चों को रोज इसी खतरनाक रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है।

Advertisement

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मत और निर्माण को लेकर कई बार पीडब्ल्यूडी और संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विभागीय उदासीनता को लेकर क्षेत्रवासियों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है।

ग्रामीणों ने तत्काल कम से कम खड़ंजा डलवाकर मार्ग को चलने योग्य बनाने और जल्द स्थायी सड़क निर्माण की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी ग्रामीणों के लोकतांत्रिक आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।

ग्रामीणों ने कहा, “बच्चे भविष्य संवारने कॉलेज जा रहे हैं, लेकिन रास्ते की यह बदहाली हर दिन उनकी और ग्रामीणों की जान जोखिम में डाल रही है।”

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page