Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए सहायक उपकरणों का परीक्षण शिविर, 24 अगस्त से पंजीकरण

Published

on

Loading...
Loading...

एडिप और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत मिलेगा लाभ, अलग-अलग ब्लॉकों में 5 सितंबर तक लगेंगे शिविर

गाजीपुर, 20 अगस्त। दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर द्वारा गाजीपुर जिले में विशेष परीक्षण एवं पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों का आयोजन भारत सरकार की एडिप योजना और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत किया जाएगा। इसमें पात्र दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक सहायक उपकरणों के लिए पंजीकृत किया जाएगा।

राष्ट्रीय वयोश्री योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। वहीं, एडिप योजना के तहत लाभ के लिए भारतीय नागरिक होना तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र अथवा यूडीआईडी कार्ड में न्यूनतम 40 प्रतिशत दिव्यांगता अनिवार्य है।

ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी

वरिष्ठ नागरिकों को आधार कार्ड या अन्य मान्य पहचान पत्र के साथ आर्थिक पात्रता संबंधी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। बीपीएल राशन कार्ड, मनरेगा कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित प्रमाण, दिव्यांगता पेंशन कार्ड सहित अन्य निर्धारित दस्तावेज मान्य होंगे। बीपीएल श्रेणी से बाहर के ऐसे वरिष्ठ नागरिक, जिनकी मासिक आय सभी स्रोतों से 15 हजार रुपये से कम है, वे निर्धारित आय प्रमाण पत्र के आधार पर पात्र होंगे।

एडिप योजना के लिए आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र या यूडीआईडी कार्ड तथा आय प्रमाण पत्र आवश्यक होगा। इस योजना में 22,500 रुपये प्रतिमाह से कम आय वाले पात्र लाभार्थी आवेदन कर सकेंगे।

Advertisement

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होंगे शिविर

लाभार्थी आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ संबंधित शिविर में पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। शिविरों में एलिम्को के कार्मिक मौजूद रहेंगे।

विकासखंडवार शिविर कार्यक्रम इस प्रकार है—

  • 24 अगस्त 2026: देवकली एवं सैदपुर
  • 25 अगस्त 2026: जखनियां एवं सादात
  • 29 अगस्त 2026: मनिहारी एवं बिरनों
  • 31 अगस्त 2026: करंडा एवं सदर
  • 1 सितंबर 2026: कासिमाबाद एवं मरदह
  • 2 सितंबर 2026: बाराचवर एवं मोहम्मदाबाद
  • 3 सितंबर 2026: जमानियां एवं रेवतीपुर
  • 5 सितंबर 2026: भांवरकोल एवं भदौरा

सभी शिविर प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित विकासखंड अधिकारियों और एलिम्को टीम की मौजूदगी में आयोजित किए जाएंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page