भदोही
तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक
ज्ञानपुर रोडवेज से निकलेगी जनपद स्तरीय यात्रा, हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद
भदोही। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व में आगामी जनपद स्तरीय तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा को भव्य और सफल बनाने के लिए व्यवस्थाओं तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के जरिए राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
ज्ञानपुर रोडवेज से शुरू होगी यात्रा
भाजपा के अनुसार, जनपद स्तरीय तिरंगा यात्रा गुरुवार सुबह नौ बजे ज्ञानपुर रोडवेज बस परिसर से शुरू होगी और विभिन्न मार्गों से होते हुए चित्रांगना लॉन पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे। आयोजकों ने हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना जताई है।
बैठक में कार्यकर्ताओं को यात्रा की विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपते हुए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
