Connect with us

गाजीपुर

तकनीकी खामियों पर भड़के खाद-बीज विक्रेता, दुकानें बंद

Published

on

Loading...
Loading...

सर्वर डाउन होने से स्टॉक में अंतर का आरोप, प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने जताया रोष

नंदगंज (गाजीपुर)। उर्वरक, बीज और पेस्टीसाइड विक्रेताओं ने तकनीकी समस्याओं के चलते स्टॉक में अंतर आने पर प्रशासनिक कार्रवाई किए जाने के विरोध में नाराजगी जताई। इसी के विरोध में बुधवार को नंदगंज क्षेत्र में थोक विक्रेता गुप्ता ट्रेडर्स समेत खाद-बीज की अधिकांश दुकानें बंद रहीं।

सर्वर डाउन होने से बढ़ी परेशानी

व्यापारियों का कहना है कि कई बार किसानों को खाद देने के बाद बिल बनाने के समय सर्वर डाउन हो जाता है। ऐसे में मशीन में बिक्री दर्ज नहीं हो पाती, जबकि किसान खाद लेकर जा चुका होता है। बाद में खाद वापस लेना संभव नहीं होता, जिससे रजिस्टर और मशीन में दर्ज स्टॉक में अंतर दिखाई देता है। व्यापारियों का आरोप है कि इसी अंतर को आधार बनाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

बटाईदार किसानों को भी हो रही दिक्कत

विक्रेताओं ने बताया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान बटाई पर खेती करते हैं। ऐसे किसानों के पास जोत बही नहीं होती। कई बार काश्तकार भी जोत बही उपलब्ध नहीं करा पाते, जिससे उर्वरक बिक्री में व्यावहारिक दिक्कतें आती हैं।

व्यापारियों ने प्रशासन से तकनीकी खामियों और किसानों की वास्तविक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करने तथा समस्याओं का व्यावहारिक समाधान निकालने की मांग की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page