Connect with us

गोरखपुर

लाइब्रेरी पढ़ने गई युवती लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

कटसहरा चौराहे से हुई लापता, भाई की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की तलाश

हरपुर-बुदहट। थाना क्षेत्र के एक गांव की 23 वर्षीय युवती के कटसहरा चौराहे स्थित लाइब्रेरी से लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सुबह लाइब्रेरी गई, शाम तक नहीं लौटी

परिजनों के मुताबिक युवती 11 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे कटसहरा चौराहे स्थित लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए गई थी। शाम करीब छह बजे तक घर वापस नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन बंद मिला।

बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका

युवती के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में आशंका जताई है कि कोई व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से युवती को जल्द बरामद करने की गुहार लगाई।

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि युवती के लापता होने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम युवती की तलाश कर रही है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page