Connect with us

गोरखपुर

सीएम योगी की चुटकी के बाद रवि किशन ने तोड़ा मौन व्रत

Published

on

Loading...
Loading...

सांसद बोले- ‘निःशब्द हो गया था, इसलिए बोल नहीं पा रहा था’, जेन जेड के प्यार को बताया वजह

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुटकी के बाद गोरखपुर के भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने अपना मौन व्रत तोड़ दिया। अपने मौन रहने को लेकर उन्होंने कहा कि वह निःशब्द हो गए थे, इसलिए बोल नहीं पा रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री की टिप्पणी को महादेव का आशीर्वाद बताया।

रवि किशन ने कहा कि जेन जेड के प्यार ने उन्हें चुप करा दिया था। पिछले करीब 15 दिनों से इंस्टाग्राम पर मिल रहे लोगों के प्यार और प्रतिक्रिया से वह अभिभूत थे। उन्होंने कहा कि जीवन में इतना अद्भुत प्रेम पहले नहीं मिला। इसी कारण उनके पास कहने के लिए शब्द नहीं थे।

उन्होंने कहा कि सावन का महीना चल रहा है और यह महादेव की कृपा है। उन्होंने कहा कि शायद महादेव ने उनकी वर्षों की मेहनत और संघर्ष को देखते हुए उन्हें आशीर्वाद दिलाया है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि लोग उनके मुंह के सामने माइक लगा देते हैं तो उन्हें बोलना ही पड़ता है।

अपराध पर जताई चिंता

अपराध से जुड़े सवाल पर सांसद ने कहा कि हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाएं बेहद दुखद और गंभीर चिंता का विषय हैं। बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी गलत गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें और अपराधियों को किसी तरह की शह न दें।

Advertisement

रवि किशन ने कहा कि अपराध की प्रवृत्ति सदियों से चली आ रही है, लेकिन इससे एकजुट होकर निपटना होगा। उन्होंने कहा कि गोरखपुर मुख्यमंत्री का शहर है और यहां कई बार उकसाने वाली परिस्थितियां भी सामने आती हैं। ऐसे में सभी को संयम बरतना चाहिए। उन्होंने प्रशासन और न्याय व्यवस्था से मांग की कि दोषियों को ऐसी कठोर सजा मिले, जिससे भविष्य में कोई इस तरह का अपराध करने का साहस न कर सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page