Connect with us

भदोही

कोइरौना में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

Published

on

Loading...
Loading...

हर घर तिरंगा अभियान में कार्यकर्ताओं ने लहराया राष्ट्रीय ध्वज, पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय बोले- हर मन में जीवंत रहे देशभक्ति

कोइरौना (भदोही)। डीघ ब्लॉक के कोइरौना बाजार में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भाजपा डीघ मंडल की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष शैलेश पांडेय के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व सांसद भदोही पं. गोरखनाथ पांडेय तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय रहे।

कलिंजरा मोड़ से कालिकानगर तक निकली यात्रा

तिरंगा यात्रा कलिंजरा मोड़ से कोइरौना बाजार के कालिकानगर तक निकाली गई। कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर गाजे-बाजे और डीजे के साथ यात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल बना रहा।

हर घर तक पहुंचे राष्ट्रभक्ति का संदेश

मुख्य अतिथि पं. गोरखनाथ पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश शहर से लेकर गांव, गली और मोहल्लों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि हर जन और हर घर में राष्ट्रभक्ति की भावना जीवंत रहनी चाहिए। इस अभियान से लोगों में उत्साह और देश के प्रति गौरव की भावना बढ़ रही है।

कार्यक्रम में प्रभारी अखिलेंद्र सिंह बघेल, रेनू पांडेय, विमल मिश्र, ओम प्रकाश मिश्र, सुशील पोहिला, माता स्वरूप शुक्ल, श्याम बहादुर सिंह, टीएन पांडेय, देवी प्रसाद मोदनवाल, राकेश यादव, राम मोहन मिश्र, जुगेश पांडेय, विवेक पांडेय, कार्यक्रम संयोजक ब्रह्म शंकर दूबे, बलिराज सिंह और नागेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page