Connect with us

बलिया

तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का संदेश

Published

on

Loading...
Loading...

श्री बजरंग महाविद्यालय में एनएसएस ने निकाली यात्रा, नशामुक्ति पर हुई क्विज प्रतियोगिता

सिकंदरपुर (बलिया)। श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दादर आश्रम में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उदय पासवान और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनीत कुमार तिवारी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

हाथों में तिरंगा लेकर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. कृष्ण सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की एकता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। डॉ. विनीत तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।

नशे से दूर रहने का संदेश

तिरंगा यात्रा के बाद ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका शुभारंभ डॉ. विशाल कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर ही स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण संभव है।

शिक्षाशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. अवनीश सोनकर ने भी युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, एनएसएस स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page