भदोही
कांवड़ यात्रा को लेकर भदोही-मीरजापुर मार्ग पर डायवर्जन
10-11 अगस्त को चार दिन बंद रहेगा रूट, भारी और छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय
भदोही। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल संपन्न कराने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए भदोही से मीरजापुर जाने वाले मार्ग पर चरणबद्ध रूट डायवर्जन लागू किया गया है। औराई चौराहा तथा गोपीगंज मीरजापुर तिराहे से मीरजापुर की ओर जाने वाले भारी और छोटे वाहनों का प्रवेश निर्धारित अवधि में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
इन तिथियों में रहेगा डायवर्जन
- द्वितीय सोमवार/शिवरात्रि: 7 अगस्त सुबह 6 बजे से 11 अगस्त रात 10 बजे तक
- तृतीय सोमवार/नाग पंचमी: 14 अगस्त सुबह 6 बजे से 17 अगस्त रात 10 बजे तक
- चतुर्थ सोमवार: 21 अगस्त सुबह 6 बजे से 24 अगस्त रात 10 बजे तक
- रक्षाबंधन: 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 28 अगस्त रात 10 बजे तक
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित अवधि में मीरजापुर की ओर जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और असुविधा से बचने के लिए पहले से अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस तथा अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को डायवर्जन से मुक्त रखा गया है। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
