मिर्ज़ापुर
स्व. माता प्रसाद दुबे की 86वीं जयंती पर संकट मोचन में प्रसाद वितरण
संकट मोचन मंदिर से रहा विशेष जुड़ाव, जयंती पर श्रद्धालुओं के बीच बांटा प्रसाद
मिर्जापुर। जननायक एवं श्रद्धेय स्व. माता प्रसाद दुबे की 86वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को संकट मोचन चौराहे और संकट मोचन मंदिर परिसर में श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत संकट मोचन मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और प्रसाद का भोग लगाकर की गई। इसके बाद संकट मोचन चौराहे तथा मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और आमजन के बीच प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर मनीष दुबे ने कहा कि बाबू जी का संकट मोचन मंदिर से विशेष लगाव रहा। वह प्रत्येक शनिवार को संकट मोचन मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आया करते थे। उन्होंने कहा कि यह सुखद संयोग है कि उनकी 86वीं जयंती भी शनिवार के दिन ही पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि जयंती के अवसर पर संकट मोचन मंदिर में प्रसाद का भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण करना उनके लिए भावुक और आत्मिक संतोष का अवसर है। स्व. माता प्रसाद दुबे के मंदिर से जुड़ाव और उनकी स्मृतियों को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम में कमलेश दुबे, रामनाथ दुबे, रितेश मिश्रा, पवन दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
