Connect with us

जौनपुर

सई नदी में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

Published

on

Loading...
Loading...

बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा की मौत, पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी

सिकरारा (जौनपुर)। सिकरारा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा का शव सई नदी से बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन कर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान श्वेता प्रजापति, पुत्री मुन्नालाल प्रजापति, निवासी डीहजहनिया गांव के रूप में हुई है। वह क्षेत्र के गुलजारगंज-रईया स्थित एक डिग्री कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थीं। बुधवार सुबह उनके नदी में होने की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की सहायता से तलाश अभियान शुरू कराया।

दो घंटे बाद मिला शव

करीब दो घंटे तक चले खोज अभियान के बाद छात्रा का शव नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page