Connect with us

मिर्ज़ापुर

जीआरपी मिर्जापुर ने 21 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को दबोचा

Published

on

Loading...
Loading...

प्लेटफॉर्म नंबर-2 से गिरफ्तारी, बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की थी तैयारी

मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 21 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। दोनों आरोपी शराब को बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी में थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर चेकिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी

पुलिस महानिदेशक रेलवे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान हावड़ा छोर स्थित पानी की टंकी के पास बरगद के पेड़ के नीचे खड़े दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई।

बैग से मिली 28 बोतल अंग्रेजी शराब

तलाशी के दौरान बिहार के पटना निवासी अमित कुमार और आकाश कुमार के बैग से कुल 28 बोतल (750-750 एमएल) रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 21 लीटर है। बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ जीआरपी मिर्जापुर थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पूछताछ में किया खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी होने के कारण वे उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर बिहार ले जाते थे और वहां ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे।

Advertisement

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

कार्रवाई जीआरपी प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा के निर्देशन में उपनिरीक्षक राम सिंह यादव, चौकी प्रभारी नीरज कुमार ओझा, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने की। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page