Connect with us

मिर्ज़ापुर

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का भव्य स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

लालगंज जाते समय नटवां तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन, चुनावी तैयारियों का किया आह्वान

लोकतंत्र, संविधान और जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा, कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने की अपील

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का रविवार को मिर्जापुर के नटवां तिराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जोरदार नारेबाजी के बीच भव्य स्वागत किया। वह प्रयागराज से लालगंज में आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने जा रहे थे। इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्याम लाल पाल ने वर्तमान सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव के लिए तैयार है और आगामी चुनाव में पीड़ित, गरीब, किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, व्यापारी और कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने वाली सरकार बनाने का संकल्प ले चुकी है।

प्रदेश अध्यक्ष के साथ मौजूद जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही आगामी चुनाव में सफलता मिलेगी।

Advertisement

स्वागत कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य (स्नातक खंड) के प्रतिनिधि डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, जिला सचिव अनीस खान, नगर अध्यक्ष रवि सोनकर, सभासद विनोद यादव, पूर्व सभासद जाहिद अख्तर, जीवन दास मौर्य, गुलाब चंद यादव, मोहम्मद शाहिद, प्रेम यादव, अयान आलम, सैफ अंसारी, रईस भाई, छविनाथ विश्वकर्मा, विशाल सोनकर, बबलू शुक्ला, जयशंकर यादव, कल्लू यादव सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page