Connect with us

मिर्ज़ापुर

संत रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान की तैयारी तेज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी से कलश लाकर जिले में निकाली जाएगी समरसता यात्रा, मंडल अध्यक्षों और प्रभारियों को दिए गए निर्देश

650वीं जयंती के आयोजन को सफल बनाने की बनी रणनीति, जन-जन तक समरसता का संदेश पहुंचाने पर जोर

मीरजापुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को पंडित दीनदयाल पुरम कॉलोनी, बरौधा कचार स्थित जिला कार्यालय पर समरसता संकल्प अभियान की कार्यशाला आयोजित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने की।

कार्यशाला में जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों और प्रभारियों को निर्देशित किया कि 29 जुलाई को जिले की टोली वाराणसी स्थित श्री गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली गोवर्धनपुर पहुंचेगी। वहां से प्राप्त होने वाले कलश को जिले में लाया जाएगा, जिसके आधार पर नए कलश तैयार कर प्रदेश के विभिन्न जिलों के मंदिरों में भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास के समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री स्वामीनाथ सिंह ने किया, जबकि अभियान के जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष गौरव ऊमर रहे। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों और कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।

Advertisement

इस अवसर पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्रा, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य, जिला उपाध्यक्ष हेमंत त्रिपाठी, रविन्द्र नारायण सिंह पटेल, इन्द्र कुमार सिंह, सुनीता शर्मा, उदयभान तिवारी, डॉ. सी.एल. बिंद सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रभारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page