Connect with us

मिर्ज़ापुर

आयोजित हुआ ‘माय भारत युवा कार्यक्रम’, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों का सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

प्रधानमंत्री के वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम का वर्चुअल संवाद देखा, डीएम ने दो स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

सीमावर्ती गांवों के विकास और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान

मिर्जापुर। माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत मिर्जापुर के 21 मेधावी स्वयंसेवकों ने नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (वीवीवीपी)-2026 के प्रतिभागियों के साथ हुए वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का सामूहिक रूप से अवलोकन किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के सीमावर्ती वाइब्रेंट विलेज में जनपद का प्रतिनिधित्व करने वाली स्वयंसेविका अंजलि गौतम ने भी अपने अनुभव साझा किए।

अंजलि गौतम ने सीमावर्ती गांवों के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक परिवेश से जुड़े अनुभव बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को देश के सीमांत क्षेत्रों से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर जिलाधिकारी पवन गंगवार ने माय भारत पोर्टल पर सर्वाधिक युवाओं का पंजीकरण कराने वाले ओम नाथ को प्रथम तथा रंगीले को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। उन्होंने स्वयंसेवकों से अधिक से अधिक युवाओं को इस राष्ट्रीय अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।

Advertisement

गौरतलब है कि विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 4 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित किया गया था, जिसके तहत देशभर के युवाओं को लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 74 सीमावर्ती गांवों से जोड़कर उनके विकास और सामरिक महत्व से परिचित कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों ने इस पहल का हिस्सा बनने पर गर्व व्यक्त किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page