Connect with us

भदोही

संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस पर सपा ने मनाया ‘आरक्षण दिवस’

Published

on

Loading...
Loading...

केएनवी छात्र आंदोलन पर दर्ज मुकदमों की निंदा, छात्रों के समर्थन में उतरी समाजवादी पार्टी

ज्ञानपुर में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक न्याय और आरक्षण के महत्व पर हुई चर्चा, छात्र आंदोलन को लेकर सरकार पर साधा निशाना

ज्ञानपुर (भदोही)। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट, कंसापुर (ज्ञानपुर) में शनिवार को ‘संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस’ को ‘आरक्षण दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने केएनवी विश्वविद्यालय में नेट परीक्षा के लिंक को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में छात्रों पर दर्ज मुकदमों की निंदा की।

सामाजिक न्याय के इतिहास को किया याद

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष कल्लन यादव ने तथा संचालन जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति ने किया।

मुख्य वक्ता एवं भदोही विधायक जाहिद बेग ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस मनाती है। उन्होंने कहा कि इसी दिन राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने कोल्हापुर राज्य में महात्मा ज्योतिबा फुले की परिकल्पना के अनुरूप आरक्षण व्यवस्था लागू की थी, जिसे सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया जाता है। उन्होंने कहा कि आगे चलकर डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रयासों से सामाजिक न्याय की यह अवधारणा संविधान में जनाधिकार के रूप में स्थापित हुई।

Advertisement

केएनवी छात्र आंदोलन पर सरकार को घेरा

जाहिद बेग ने आरोप लगाया कि केएनवी विश्वविद्यालय में नेट परीक्षा के लिंक को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के मुद्दे को राजनीतिक रंग दिया गया। उन्होंने दावा किया कि आंदोलन से जुड़े छात्रों को “सपाई गुंडे” कहकर संबोधित किया गया और उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए, जिसकी समाजवादी पार्टी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी छात्रों के साथ खड़ी है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में सलाउद्दीन अंसारी, लालचंद बिंद, महेश पाल, दिलीप भीम कनौजिया, अंजनी शुक्ल, बाबा बिंद, रुद्रपति दुबे, बच्चन पाल, हसनैन अंसारी, करिया पाल, पचलाल सरोज, विनोद यादव, महेंद्र यादव, बुधिराम यादव, गुलाब पाल, मयंक यादव, रवि यादव तथा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र ‘पप्पू’ सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page