Connect with us

मिर्ज़ापुर

कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, छात्रों की जीत का किया स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

शहीद उद्यान से घंटाघर तक निकली रैली, नेताओं ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज

कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग दोहराई

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के आह्वान पर शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से शहीद उद्यान (नारघाट) से घंटाघर तक विजय मार्च निकाला गया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने छात्रों की जीत का स्वागत किया और लोगों के बीच मिठाई वितरित की।

छात्रों के संघर्ष को बताया लोकतंत्र की जीत

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक ने कहा कि छात्रों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ता लगातार संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि छात्रों के आंदोलन के आगे सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छात्रों की आवाज सड़क से लेकर संसद तक उठाई। साथ ही छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और उनके परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।

राहुल और प्रियंका गांधी की भूमिका का किया उल्लेख

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद (छोटे खान) ने अपने संबोधन में दावा किया कि राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संघर्ष के परिणामस्वरूप शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने इसे छात्रों और लोकतंत्र की जीत बताया।

Advertisement

कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

विजय मार्च में पूर्व चेयरमैन दीप चंद्र जैन, इमरान खान, प्रदेश सचिव जफर इकबाल, रमेश प्रजापति, कृष्ण गोपाल चौधरी, अर्चना चौबे, इश्तियाक अंसारी, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शबनम अंसारी, शाश्वत पांडे, अर्चना मिश्रा, मधु सैलानी, आबरू निशा, फलक वारसी, आलिया अंसारी, अंकुर श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page