Connect with us

मिर्ज़ापुर

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आप ने मनाया जश्न, बताया छात्रों और लोकतंत्र की जीत

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर में आप नेता सुनील कुमार पांडे ने आंदोलन की सफलता का किया दावा, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उठाई मांग

जंतर-मंतर आंदोलन का हवाला देते हुए छात्र संघर्ष को बताया ऐतिहासिक

मिर्जापुर। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सोनभद्र-मिर्जापुर के जिला प्रभारी सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों और लोकतंत्र की जीत बताया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिर्जापुर में जश्न मनाते हुए आंदोलन से जुड़े लोगों को बधाई दी।

पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था का उठाया मुद्दा

सुनील कुमार पांडे ने कहा कि नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाया गया था। उनके अनुसार, छात्रों के आंदोलन ने सरकार पर दबाव बनाया।

छात्र आंदोलन की सफलता का किया दावा

आप नेता ने कहा कि छात्रों और युवाओं के संघर्ष के कारण यह परिणाम सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन देशभर के छात्र-युवाओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखा।

Advertisement

मिर्जापुर में आंदोलन का किया नेतृत्व करने का दावा

सुनील कुमार पांडे ने कहा कि उन्हें मिर्जापुर में इस आंदोलन का नेतृत्व करने का अवसर मिला। उन्होंने छात्र समुदाय, सामाजिक संगठनों, जनमानस और विभिन्न राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र और संविधान की जीत बताया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page