भदोही
श्रद्धालुओं ने सुना शंकराचार्य का डिजिटल संबोधन, गौ संरक्षण का लिया संकल्प
एक दर्जन स्थानों पर लाइव प्रसारण के माध्यम से जुड़े श्रद्धालु, गौ माता को राज्य माता व राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग
ज्ञानपुर। उत्तराम्नाय ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज के “गविष्टि गौ गर्जना अक्षौहिणी संकल्प सभा” के लखनऊ से प्रसारित लाइव डिजिटल संबोधन को गुरुवार को ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुना।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश दूबे के पूरेभान (रोही) स्थित त्रिलोकी धाम आवास पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होकर टेलीविजन स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। इस दौरान उपस्थित लोगों ने गौ माता को उत्तर प्रदेश में राज्य माता तथा पूरे देश में राष्ट्रमाता घोषित किए जाने का संकल्प लिया।
इसी प्रकार बारीपुर में राहुल दूबे के आवास, गोपीगंज नगर में संतोष सिंह बघेल के आवास तथा चकटोडर (ज्ञानपुर) में दरोगा तिवारी के आवास सहित विधानसभा क्षेत्र के लगभग एक दर्जन स्थानों पर श्रद्धालुओं ने डिजिटल प्रसारण का सामूहिक श्रवण किया और गौ संरक्षण के समर्थन में संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में आद्या प्रसाद दुबे, शिव शंकर पांडे, केसरीनाथ शुक्ल, जनार्दन प्रसाद ओझा, विनोद मिश्र, लाल बिहारी तिवारी, काशीनाथ शुक्ला, छटंकी शुक्ल, ब्रह्मदेव शुक्ल, इंद्रजीत मिश्र, सत्येंद्र श्रीवास्तव, कड़ेनाथ चौबे, राम श्रृंगार चौबे, दीनानाथ तिवारी, दयाराम तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
