मिर्ज़ापुर
दिवंगत आरक्षी कन्हैया के परिजनों को मिला एक करोड़ रुपये का चेक
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस सैलरी पैकेज के तहत आश्रित माता को सौंपा दावा राशि का चेक
असमय निधन पर पुलिस विभाग ने निभाई जिम्मेदारी, परिवार को दी आर्थिक सहायता
मिर्ज़ापुर। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने दिवंगत आरक्षी कन्हैया के आश्रित परिजन को आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पुलिस सैलरी पैकेज के तहत स्वीकृत एक करोड़ रुपये की दावा राशि का चेक मृतक आरक्षी की नामिनी एवं माता को सौंपा।
आरक्षी कन्हैया का विगत दिनों असामयिक निधन हो गया था। उनके निधन के बाद पुलिस विभाग और बैंक की ओर से नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत बीमा दावा राशि स्वीकृत की गई।
परिवार को मिली आर्थिक मजबूती
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि विभाग अपने कर्मियों और उनके परिवारों के प्रति सदैव संवेदनशील है। दिवंगत आरक्षी के परिवार को इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने आश्रित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भविष्य में भी विभागीय स्तर से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
पुलिस विभाग की पहल की सराहना
एक करोड़ रुपये की सहायता राशि मिलने से दिवंगत आरक्षी के परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा। पुलिस विभाग द्वारा की गई इस पहल की सराहना की जा रही है।
